बेइज्जती भी हैं जरुरी-Insult is also Important

दोस्तों आज मैं अपने ब्लॉग “www.AccheQuotes.com” पर लिख रहा हूँ “बेइज्जती भी हैं जरुरी”अगर  आपको किसी को कुछ सीखाना हैं तो उसकी बेइज्जती करना भी जरुरी हैं। ऐसा ही कुछ इस कहानी में हैं जो मैं लिखने जा रहा हूँ। कैसे दूसरे परिंदे एक पक्षी का मजाक उड़ाकर उसे उड़ना सिखला देते हैं।
बेइज्जती भी हैं जरुरी:-
एक छोटा परिंदा अपने परिजनों से बिछड़कर बहुत दूर निकल गया। वह काफी थक गया था, उड़ान भरने की कोशिश करता और बार-बार कुछ ऊपर उठकर वह गिर जाता। एक अनजान परिंदा अपने मित्र के साथ यह दृश्य गौर से देख रहा था। दोनों उस छोटे  परिंदे के पास पहुंचे।
 
जब छोटे परिंदे ने अपनी मुसीबत बताई, तो अनजान परिंदे ने उसका मजाक उड़ाते हुए कहा, जब उड़ान भरना सीखा नहीं, तो इतनी दूर निकलने की क्या जरूरत थी? उन दोनों की बातें सुनकर छोटा परिंदे को काफी बेइज्जती महसूस हुई। उसे गुस्से में देखकर अनजान परिंदे ने हंसते हुए कहा, देखो हम तो उड़ान भरना जानते हैं और अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकते हैं। इतना कहकर उन दोनों ने उस छोटे परिंदे के सामने कई बार उड़ान भरी। आखिरी बार दोनों उड़ान भरकर जब वापस लौटे, तो छोटे  परिंदा वहां नहीं था।
 
अनजान परिंदे ने खुश होकर अपने मित्र से कहा, लगता है, छोटे परिंदे ने उड़ान भर ली! दूसरे ने कहा, हां, लेकिन तुम इतना खुश क्यों हो रहे हो? तुमने तो उसका कितना मजाक बनाया। अनजान परिंदे ने कहा, मित्र तुमने सिर्फ मेरी नकारात्मकता पर ध्यान दिया, मगर वह मेरी सकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान दे रहा था। उसने मजाक को अनदेखा करते हुए मेरी उड़ान भरने वाली चाल पर ध्यान दिया।
 
पहले परिंदे ने कहा, जब उसे उड़ान भरना सिखाना ही था, तो उसका मजाक क्यों बनाया? पहले वाले ने जवाब दिया, वह अपने जीवन की पहली बड़ी उड़ान भर रहा था और मैं उसके लिए अजनबी था। अगर मैं उसे उड़ना सिखाता, तो वह पूरी जिंदगी मेरे एहसान के  तले दबा रहता, और आगे भी शायद ज्यादा कोशिश खुद से नहीं करता। अब वह पूरी जिंदगी खुद से कोशिश करेगा और दूसरों से कम मदद मांगेगा।
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हैं तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। …
और अगर आपके पास भी हैं कोई acchi पोस्ट तो मेरे  Email Id–VvipBhati@gmail.com पर email करे
Author-“दोस्तों अगर लिखने में कुछ त्रुटियाँ हो तो छमा  करे ,मैंने अपनी  तरफ से काफी सावधानी बरती हैं अगर फिर भी कोई गलती निकले तो छमा करे धन्यवाद
 

 

 

Leave a comment